क्या मुश्किल है कविता !
सुबह तैयारी काम ; लो हो गई कविता
शिशु किलकारी लाड़ ; लो हो गई कविता
स्त्री गृहस्थी खानपान ; लो हो गई कविता
कवि संवेदना लेखन ; लो हो गई कविता
नेता वोट कुर्सी ; लो हो गई कविता
काग़ज कलम ख़याल ; लो हो गई कविता
युवा पढ़ाई रोजगार ; लो हो गई कविता
बच्चा खेल खुशी ; लो हो गई कविता
बचपन जवानी बुढ़ापा ; लो हो गई कविता
मजदूर दिहाड़ी खाना ; लो हो गई कविता
बीमार दवा ईलाज ; लो हो गई कविता
अंबर बादल बरसात ; लो हो गई कविता
बीज फसल दाम ; लो हो गई कविता
जल थल आकाश ; लो हो गई कविता
अन्याय संघर्ष अधिकार ; लो हो गई कविता
वृद्ध परिवार सम्मान ; लो हो गई कविता
अध्यापक विद्यार्थी ज्ञान ; लो हो गई कविता
दाढ़ी नाई हजामत ; लो हो गई कविता
काम तनख्वाह तरक्की ; लो हो गई कविता
रोटी कपड़ा मकान ; लो हो गई कविता
दुकान समान खरीदार ; लो हो गई कविता
लम्हा याद मुस्कान ; लो हो गई कविता